बनारसी थीम पर होगी अनंत-राधिका की शादी
(India) शादी की थीम बनारस की महिमा पर आधारित है। इसे बनारस की परंपरा, धार्मिकता, संस्कृति, कला-शिल्प और व्यंजनों के माध्यम से मनाया जाएगा। स्टाइलिंग में भारतीयता के महत्व पर ध्यान दिया जाएगा। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से नीता अंबानी का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अनंत-राधिका की शादी बनारसी थीम पर होगी। उन्होंने कहा है, 'शादी के जश्न में हमने भारत की संस्कृति, सभ्यता और विरासत को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है। मुझे बहुत खुशी है कि हम शादी के दौरान बनारस की पवित्रता और सुंदरता को जीवंत करेंगे।'मुकेश अंबानी ने पहलवान जॉन सीना से की मुलाकात, बेटी ईशा अंबानी भी आईं साथ |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।