बिहार में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या
(India) बिहार में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का शव कमरे में बेड पर मिला। उनके दो बेटे और एक बेटी है, लेकिन वे गांव में अपने घर में अकेले रहते थे। 70 वर्षीय सहनी का क्षत-विक्षत शव मंगलवार सुबह उनके घर में मिला। घटना दरभंगा के घनश्यामपुर थाने के जिरात गांव की है। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या के मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार चौधरी और बिरौल थानाध्यक्ष भी शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।