(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। यह बैठक प्रधानमंत्री आवास पर सुबह 10:30 बजे बुलाई गई है। खास बात यह है कि यह बैठक 23 जुलाई को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2024 से ठीक पहले हो रही है। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही साथ इसके अलावा प्रधानमंत्री आज शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय भी जा सकते हैं। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।