ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार (तहखाना) आज खोला जाएगा
(India) ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार (तहखाना) आज खोला जाएगा। तहखाना खोलने की प्रक्रिया से पहले श्रद्धालुओं के सुबह 8 बजे दर्शन करने पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि भीतरी कक्ष से कीमती चीजों को अस्थायी स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित किया जाना है। आपको बता दें कि मंदिर के संरक्षण की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पास है। एएसआई को मंदिर के भीतरी कक्ष के अंदर संरक्षण कार्य करना है, जिसके लिए कीमती वस्तुओं को स्थानांतरित करना जरूरी है। इस तहखाने को 46 साल बाद मरम्मत के लिए खोला जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।