धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
(India) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखंड धर्मस्व तीर्थाटन परिषद का प्रस्ताव आ सकता है। इसके लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। राज्य सचिवालय में चार बजे से होने वाली बैठक में एक़ दर्जन से अधिक प्रस्ताव रखे जा सकते है ..इसमें आपदा मुआवजा राशि में वृद्धि, भूजल पर टैक्स, पिरूल के दाम में इजाफे के साथ ही गृह, आवास, शहरी विकास आदि विभागों के प्रस्ताव आ सकते हैं। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों में रोगियों से वसूले जाने वाले यूजर्स चार्ज की दरों को युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।