(India)
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है। सीआरपीएफ, कोबरा, सीएएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान यह धमाका हुआ | घायल जवानों में पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार शामिल हैं। सीआरपीएफ, कोबरा, सीएएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, इसी दौरान यह धमाका हुआ
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।