(India)
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार यूपी की योगी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। अब अखिलेश ने ऐसा बयान दिया है जिससे उत्तर प्रदेश में नई राजनीतिक अटकलें शुरू हो गई हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिया मॉनसून ऑफर, 100 लाओ, सरकार बनाओ,समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर दिया मानसून ऑफर | लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद से ही उत्तर प्रदेश की सियासत चर्चा का विषय बन हुआ है | करीब 10 साल तक अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 2024 में बीजेपी को यूपी में बड़ा झटका लगा था | मानसून ऑफर का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा- "मानसून ऑफर: सौ लेकर आओ, सरकार बनाओ!" अब अखिलेश के इस बयान को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।