तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र 23 जुलाई से शुरू होगा
(India) तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र 23 जुलाई से शुरू होगा, जबकि विधान परिषद का सत्र 24 जुलाई से होगा। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने विधानसभा को 23 जुलाई को सुबह 11 बजे और विधान परिषद को 24 जुलाई को सुबह 10 बजे बैठक के लिए बुलाने के लिए अधिसूचना जारी की है। पिछले साल दिसंबर में सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस सरकार का ये पहला पूर्ण बजट होगा। इससे पहले प्रदेश सरकार ने इसी साल फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। बजट के अलावा सत्र के दौरान गुरुवार को शुरू हुई फसल ऋण माफी, बीआरएस विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने सहित सत्तारूढ़ कांग्रेस की छह चुनावी 'गारंटियों' के कार्यान्वयन पर चर्चा की उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।