(India)
क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस बंद हो गई,दुनिया भर में कुछ माइक्रोसॉफ्ट विंडोज उपयोगकर्ता अपने लैपटॉप पर ब्लू स्क्रीन देख रहे हैं। इससे उनके सिस्टम अपने आप रीस्टार्ट या शट डाउन हो जाते हैं। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर 10 घंटे तक डाउन रहा, दुनियाभर की उड़ानें प्रभावित, माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण गोवा एयरपोर्ट पर यात्री फंसे रहे। इसके कारण दुनियाभर में एयरलाइंस, टीवी टेलीकास्ट, बैंकिंग और कई कॉरपोरेट कंपनियों का संचालन प्रभावित हुआ है। भारत समेत दुनियाभर के एयरपोर्ट पर चेक-इन और टिकट बुकिंग में दिक्कत आ रही है, जिसके कारण उड़ानें या तो लेट हो रही हैं या कैंसिल हो रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।