(India)
उत्तरप्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों पर दुकानदारों को अपना नाम लिखना होगा। इसमें दुकान मालिक का नाम और विवरण लिखा जाएगा। सीएम योगी ने शुक्रवार को यह आदेश दिया था | उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने योगी सरकार के आदेश को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला चुनावी फायदे के लिए है। प्रियंका गांधी ने इस फैसले को लोकतंत्र पर हमला बताया है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को यह गारंटी देता है कि उसके साथ जाति, धर्म, भाषा या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ठेले, खोखे और दुकानों के मालिकों के नाम के बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।