जम्मू कश्मीर: कारगिल के शहीदों के सम्मान में श्रीनगर से लेह तक साइकिल अभियान
(India) कर्नाटक के सोलह साइकिल सवारों ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से कारगिल की यात्रा शुरू की है। ये अभियान 25वें कारगिल विजय दिवस
के मौके पर आयोजित किया गया है।साइकिल एडवेंचर इंडिया के सदस्यों ने कहा कि ये अभियान 1999 की लड़ाई के जांबाज शहीदों को उनकी श्रद्धांजलि है।
अभियान के सदस्यों ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के अलावा अभियान का और भी मकसद है- साइकिल का इस्तेमाल करना और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए लोगों को जागरुक करना।उत्साही साइकिल सवार मशहूर बुलेवार्ड रोड से होते हुए श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर करीब दो सौ दो किलोमीटर की यात्रा करेंगे।सदस्यों ने बताया कि ये अभियान महज साइकिलिंग कार्यक्रम नहीं। ये जांबाजों के लिए सम्मान है, देश के लिए आभार है, भाईचारे का संदेश है और कोमल भावनाओं का इजहार है।1999 की कारगिल लड़ाई में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। उस लड़ाई में बहादुर सैनिकों ने कारगिल में पहाड़ों की चोटियों पर कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना को खदेड़ दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।