वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश करेंगी,सरकार से लोगों को बड़ी उम्मीदें
(India) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सातवीं बार आम बजट पेश करेंगी। यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। इस समय सरकार के सामने बढ़ती महंगाई और घटते रोजगार के अवसरों से निपटने की चुनौती है। देखना होगा कि सरकार टैक्सपेयर्स और किसानों के लिए क्या बड़ा ऐलान करती है... ऐसे में इस बजट में भारत सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती इन दोनों से निपटना होगा। आज यानी 23 जुलाई को पेश होने जा रहा यह बजट न सिर्फ टैक्सपेयर्स के लिए अहम होगा, बल्कि उन लाखों युवाओं के लिए भी खास होने वाला है, जो एक दिन टैक्सपेयर बनने का सपना देखते हैं। बजट भाषण में यह देखना दिलचस्प होगा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ब्रीफकेस से देश की अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज मिलती है या यह सिर्फ आम बजट बनकर रह जाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।