NEET-UG 2024 को लेकर उठे विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
(India) NEET UG 2024 SC सुनवाई: NEET UG विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ताओं और NTA के वकीलों से कई सवाल पूछे। CJI ने यह भी कहा कि आरोपियों के बयान से पता चलता है कि पेपर लीक 5 मई की परीक्षा तिथि से पहले हुआ था।देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ नीट से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही है। नीट की दोबारा परीक्षा होगी या नहीं, इस पर आज सुप्रीम कोर्ट में फैसला हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।