(India)
बिहार विधानसभा में आज पेपर लीक कानून पारित हो गया है। जिसके तहत 10 साल की सजा और एक करोड़ के जुर्माने का प्रावधान है। अब अगर अभ्यर्थी इसमें भाग लेता है तो 3 साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना है। राज्य में परीक्षाओं और भर्तियों में धांधली और पेपर लीक को रोकने के लिए बिहार सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2024 को आज विधानसभा में पारित कर दिया गया है। सदन में आरक्षण के समर्थन में विपक्षी विधायकों ने वेल में आकर तख्तियां लहरानी शुरू कर दीं। स्पीकर नंद किशोर यादव ने सभी से वेल से बाहर जाने की अपील की, लेकिन विपक्षी नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जवाब में सीएम नीतीश ने विपक्षी नेताओं से कहा, "आप सभी का कहना है। चुपचाप बैठ जाइए।"
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।