(India)
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं | और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के निर्वाचन को हिमाचल हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है | जिसके बाद कोर्ट की तरफ से कंगना को नोटिस भी जारी किया गया है | याचिका में कंगना की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है. इस याचिका पर हाईकोर्ट ने कंगना रनौत को नोटिस जारी किया है. और इस पूरे मामले में कोर्ट ने कंगना को 21 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है | नोटिस जारी करते हुए न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल ने कंगना को 21 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। कंगना ने मंडी लोकसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों से हराया। उन्हें 5,37,002 वोट मिले, जबकि विक्रमादित्य सिंह को 4,62,267 वोट मिले।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।