(India)
दक्षिण गुजरात में शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से कई गांवों में पानी भर गया। इसके बाद 2,500 से ज्यादा लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला गया। 24 घंटे में हुई भारी बारिश के बाद नवसारी के गांवों और निचले इलाकों से कम से कम 2,200 लोगों को शिफ्ट किया गया, जबकि पड़ोस के तापी जिले में 500 लोगों को निकाला गया।24 घंटे में जिले और इसके ऊपरी हिस्से में हुई भारी बारिश की वजह से नवसारी जिले से गुजरने वाली पूर्णा नदी 23 फीट के खतरे के निशान से काफी ऊपर 28 फीट पर बह रही है। नवसारी शहर और आसपास के इलाकों में रहने वाले 2,200 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है, जहां 15 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। पानी भरने की वजह से अंदर की कम से कम 70 सड़कों और चार मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वालोद, व्यारा, डोलवन और सोनगढ़ तालुका के गांवों में भी पानी भरने से 113 आंतरिक सड़कें बंद कर दी गईं हैं। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह छह बजे तक 24 घंटों में डोलवन तालुका में 173 मिमी बारिश हुई।मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण गुजरात में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।