जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद
(India) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। हमले में एक मेजर समेत 4 जवान घायल हो गए। मुठभेड़ माछिल सेक्टर के पास जंगल वाले इलाके में हुई। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया- हमले में पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) का हाथ होने का संदेह है। BAT टीम में आतंकी संगठनों के साथ उनके SSG कमांडो और पाकिस्तानी सेना के जवान भी शामिल हो सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।