दिल्ली आबकारी नीति मामले : CBI ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
(India) दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाला मामले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने राउज एवेन्यू में स्पेशल सीबीआई अदालत के सामने चार्जशीट दायर की।
सीएम अरविंद केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है लेकिन वे अभी भी दूसरे मामले में जेल में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।