(India)
दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। हाईकोर्ट सोमवार को केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई और केजरीवाल दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं।सीबीआई ने कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले के असली मास्टरमाइंड केजरीवाल हैं। उनकी गिरफ्तारी के बिना मामले की जांच नहीं हो सकती थी। एक महीने के भीतर हमने चार्जशीट दाखिल कर दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।