दिल्ली हाईकोर्ट में IAS कोचिंग हादसे की सुनवाई आज
(India) दिल्ली के राउ IAS कोचिंग में तीन छात्रों की मौत को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई होगी। इसमें हादसे की जांच के लिए पैनल गठित करने की मांग की गई है। वकील रुद्र विक्रम सिंह ने हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच के सामने याचिका लगाई है। NHRC ने जारी किया नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कोचिंग सेंटर बेसमेंट हादसे पर दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और एमसीडी कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 14 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे राज्य में उन सभी कोचिंग सेंटरों का पता लगाएं जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।