(India)
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मंगलवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से तीखी बहस हुई । ठाकुर ने कांग्रेस सांसद से उनकी जाति तक पूछ ली। इस पर अखिलेश यादव ने कड़ा विरोध जताया। भाजपा सांसद के भाषण के दौरान विपक्ष हंगामा करता रहा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने नेता के भाषण की तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे भाषण का वीडियो शेयर किया है। इसे लेकर विपक्ष और भड़क गया है। उन्होंने ठाकुर और पीएम मोदी की जमकर आलोचना की है। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह बदतमीजी है। साथ ही साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, 'जाति के मुद्दे पर जो भी जानना चाहता है, उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर की किताब 'एनिहिलेशन ऑफ कास्ट' जरूर पढ़नी चाहिए। राजनीतिक उथल-पुथल में दिग्विजय सिंह ने कहा, "यह असभ्यता है। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी से भी उनका समर्थन करने की उम्मीद नहीं थी।" कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, 'यह अनुराग ठाकुर का स्वभाव है। आप उनकी मानसिकता समझ सकते हैं। अगर वह इतनी गिरी हुई बातें कर रहे हैं, तो आपको याद रखना चाहिए कि आपकी नींव कमजोर है।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।