(India)
ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर को यूपीएससी के नोटिस का जवाब 25 जुलाई तक देना था, लेकिन उन्होंने 4 अगस्त तक का समय मांगा था। फर्जी पहचान और गलत कोटे के तहत परीक्षा देकर ट्रेनी आईएएस अधिकारी बनने वाली पूजा खेडकर का चयन यूपीएससी ने रद्द कर दिया है। सिविल सेवा में चयन के लिए पहचान बदलने और विकलांगता प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ करने की आरोपी पूजा खेडकर अब प्रशिक्षु आईएएस नहीं रहीं। यूपीएससी ने पूजा का चयन रद्द कर दिया है। यूपीएससी ने 2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ पहचान बदलने और तय सीमा से अधिक बार सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी।दिल्ली की एक अदालत धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर एक अगस्त को अपना आदेश सुना सकती है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जांगला ने बुधवार को खेडकर द्वारा दायर आवेदन पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।पूजा खेडकर महाराष्ट्र कैडर की 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 841 हासिल की थी। पूजा खेडकर तब चर्चा में आईं जब उन्होंने लाल-नीली बत्ती और वीआईपी नंबर प्लेट वाली अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।