केरल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड का दौरा करने कन्नूर पहुंचे
(India) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करने के लिए कन्नूर पहुंचे।सूत्रों ने बताया कि वे सरकारी स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, डॉ. मूपेन मेडिकल कॉलेज और मेप्पाडी में राहत कैंपों का दौरा करेंगे।राहुल और प्रियंका का वायनाड दौरा खराब मौसम की वजह से बुधवार को टाल दिया गया था। वायनाड में भूस्खलन के बाद राहत का काम जारी है। अधिकारियों के अनुसार 173 से ज्यादा लोगों की मौत और 200 से ज्यादा घायल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।