(India)
बरसात में सब्जियों की कीमतों पर सरकार की नजर, दाम कम करने के लिए उठाएगी सख्त कदम, बाजार में महंगी सब्जियों की मार झेल रहे आम लोगों के लिए राहत मिलने की खबर सामने आई है | केंद्र सरकार की सख्ती के बाद सब्जी मंडी में आलू, प्याज और टमाटर के दाम कम होने लगे हैं | एक अगस्त से मंडी में टमाटर के दाम में 5 से 10 रुपये की गिरावट देखी गई थी | जबकि पिछले चार दिनों में आलू और प्याज भी 10 रुपये सस्ता हो गया है | सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमत में जल्द ही कमी आएगी। प्याज की कीमत पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर कीमत कम करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।