त्रिपुरा में भारी बारिश से 12 लोगों की मौत, हजारों लोग राहत शिविर में रहने के लिए मजबूर
(India) त्रिपुरा में बाढ़ की वजह से हालात गंभीर हो गए हैं, पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश की वजह से करीब 12 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता हैं।
राज्य में नदियां उफान पर हैं और कई बड़े इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिसकी वजह से 450 राहत शिविरों में 65,400 से ज्यादा लोगों ने शरण ली है, क्योंकि बारिश की वजह से उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
राहत शिविरों में शरण लेने वाले बाढ़ पीड़ितों ने वाटर लेवल में अचानक बढ़ोत्तरी को लेकर चिंता जताई। राहत शिविरों में कई बुजुर्ग और छोटे बच्चे हैं। जिन्हें शिविरों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।