बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पायल मुखर्जी पर हमला
(India) बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस पायल मुखर्जी पर हमला । बताया जा रहा है कि अभिनेत्री पायल मुखर्जी देर रात अपनी कार से घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में एक बाइक सवार ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद अभिनेत्री पायल मुखर्जी ने फेसबुक पर लाइव आकर मदद की गुहार लगाई | साथ ही साथ अभिनेत्री पायल मुखर्जी ने समझदारी दिखाई और कार नहीं रोकी, तो बाइक सवार ने मुक्का मारकर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और जोधपुर पार्क के पास जबरन कार रुकवा ली। बाइक सवार ने सड़क पर अभिनेत्री को धमकाया और गाली-गलौज की। और साथ ही साथ कोलकाता पुलिस ने बताया कि जब आरोपी बाइकर को गिरफ्तार किया गया तो उसने कुछ और ही कहानी बताई. बाइकर के मुताबिक, लेक एवेन्यू रोड से गुजरते वक्त एक्ट्रेस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. जब उसने गुस्से में एक्ट्रेस को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कार नहीं रोकी. वह कार रोकने के लिए शीशे पर हाथ मार रहा था, जिससे कार का शीशा टूट गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोलकाता कमांड हॉस्पिटल के जूनियर कमीशंड ऑफिसर एम.आर. अरासन के रूप में हुई है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।