जम्मू-कश्मीर भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा
(India) भारतीय जनता पार्टी ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी कर दी है | पहले चरण के तहत इस सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं | इससे पहले सोमवार सुबह 10 बजे बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी | लेकिन बाद में इस सूची को वापस ले लिया गया | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पहली सूची में अपना नाम न होने से भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नाखुश थे, जिसके चलते बीजेपी को नई सूची जारी करनी पड़ी | जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी दफ्तर में जमकर हंगामा हुआ है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।