झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल
(India) झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। वह 30 अगस्त को रांची में BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बात की जानकारी असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया X पर दी। हिमंता ने लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता, चंपई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।