(India)
कोलकाता बलात्कार-हत्या मामला प्रोटेस्ट मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और फिर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रह है कि कोलकाता दुष्कर्म-हत्याकांड को लेकर मंगलवार (27 अगस्त) को भी छात्रों और राज्य कर्मचारी संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पश्चिम बंगाल छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच ने नवान्न अभिजन मार्च निकाला था।प्रदर्शनकारियों ने लाठीचार्ज और पानी की बौछार का जवाब पत्थरबाजी करके दिया। प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंके गए पत्थरों से कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। कोलकाता पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार करना शुरू कर दिया है। हावड़ा ब्रिज के पास से प्रदर्शनकारियों को पकड़कर पुलिस वैन में डाला जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।