भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज: ममता खुद सीएम, गृह और स्वास्थ्य मंत्री हैं, तो वह किससे न्याय मांग रही हैं
(India) दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने ममता बनर्जी से पूछा कि वे खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हैं फिर किस से न्याय मांग रही हैं। केवल धरना प्रदर्शन करने में विश्वास रख रही हैं। जबकि एक मुख्यमंत्री होने का कर्तव्य नहीं निभा रही हैं। बांसुरी स्वराज वीरवार को रोहतक में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से चेतावनी दी है वे निंदनीय है। पश्चिम बंगाल की सरकार और प्रशासन हत्या के मामले को आत्महत्या दिखने में जुटा हुआ है। कोलकाता में हुई घटना का दर्द देश की हर बेटी महसूस कर रही है। ममता बनर्जी अपना मुख्यमंत्री होने का कर्तव्य नहीं निभा रही और वे बच्ची को न्याय दिलवाने की बजाय केवल धरना प्रदर्शन करने में जुटी हुई हैं। वे खुद प्रदेश की मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री हैं फिर किस से न्याय मांग रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।