(India)
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा मिला है। कैमरा मिलने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। वॉशरूम में छिपे कैमरे की खबर मिलते ही छात्रों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। छात्रों को छिपे हुए कैमरे के बारे में पता चला। इसके बाद हड़कंप मच गया। छात्रों ने इस मामले के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है। ब्वॉयज हॉस्टल से एक सीनियर छात्र विजय कुमार को गिरफ़्तार किया गया है। वह बी.टेक के अंतिम वर्ष का छात्र है। उसका लैपटॉप ज़ब्त कर लिया गया है और आगे की जाँच चल रही है। लड़कियों के हॉस्टल के वॉशरूम से 300 से ज़्यादा फ़ोटो और वीडियो लीक हुए थे और कुछ छात्राओं ने विजय से ये वीडियो खरीदे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।