दिल्ली शराब घोटाला: कोर्ट ने CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर CBI के चार्जशीट पर संज्ञान लिया
(India) दिल्ली की अदालत ने कथित उत्पाद शुल्क घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक और दूसरे अन्य के खिलाफ चार्जशीट पर मंगलवार को संज्ञान लिया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने कहा कि सीएम केजरीवाल और दूसरे आरोपितों के खिलाफ केस आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। जज ने केजरीवाल के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया और एएपी विधायक दुर्गेश पाठक को 11 सितंबर के लिए तलब किया।
सीबीआई ने सीएम केजरीवाल, विधायक पाठक, विनोद चौहान, आशीष माथुर और सरथ रेड्डी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किया था।
सीबीआई ने पिछले महीने कोर्ट को बताया था कि उसने मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल और विधायक पाठक के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए जरूरी इजाजत ले ली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।