अब्दुल्ला ने कहा, "कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का जो गठबंधन हुआ है उसमें हम लोग कामयाब होंगे। बहुत अच्छा है। ये हमारे वतन के लिए, सारे हिंदुस्तान के लिए बड़ी आवाज है कि जो हमें कहते थे कि हम पाकिस्तानी हैं, खालिस्तानी हैं, उनके लिए एक थप्पड़ है। मैं उम्मीद करता हूं कि हिंदुस्तान के लोग ये समझेंगे। मैंने पहली बार देखा है कि एक रियासत को केंद्र शासित प्रदेश बनाते हुए। इसको बदलना है। इसको फिर से स्टेटहुड लाना है। उसके लिए कोशिश कर रहे हैं। गठबंधन मजबूरी नहीं, जरूरत है। सबको लेकर चलना है।"
90 सीटों वाली जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर से एक अक्टूबर तक वोटिंग होगी। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।