(India)
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल अहमदाबाद में शिक्षक दिवस के मौके पर बेस्ट टीचर अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद थे। राज्य के प्रतिभाशाली शिक्षकों को पुरस्कृत करने के लिए अहमदाबाद में बेस्ट टीचर अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, डॉ. भारत रत्न, जिनकी याद में ये दिन मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णनजी की जयंती पर शुभकामनाएं।" पांच सितंबर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।