हरियाणा में कांग्रेस-आम आदमी पार्टी में गठबंधन का ऐलान आज संभव...
(India) हरियाणा में आज कांग्रेस और आप के बीच सीटों का गठबंधन संभव है...आपको बता दें कि कांग्रेस ने 2 सूचियों में 41 उम्मीदवारों की घोषणा की है | हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है | इसमें दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है | पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने आप को 5 सीटें ऑफर की है | कांग्रेस अब तक 2 सूचियों में 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है...बाकी 49 सीटों में से 5 या 6 सीटें आप को दी जा सकती है | दोनों पार्टियों के बीच जींद, कलायत, पानीपत (ग्रामीण), गुरुग्राम, पिहोवा और ओल्ड फरीदाबाद सीटों पर सहमति बन गई है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।