एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि उन्होंने आज सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर मलाइका का नाम अब सुर्खियों में आ गया है। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस अभिनेत्री के घर पहुंच गई है और जानकारी जुटा रही है। एक्ट्रेस-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई में इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली। मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अनिल अरोड़ा ने कथित तौर पर बांद्रा इलाके में एक इमारत की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने ये भी बताया कि सुइसाइड के पीछे की सही वजह अब तक पता नहीं चली है और जांच जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।