आरक्षण संबंधी बयान के विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी सफाई
(India) वॉशिंगटन डीसी में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने आरक्षण खिलाफ बयान दिए उसकी काफी हद तक आलोचना की गयी है | परन्तु अब राहुल गांधी ने सफाई दी कि उनकी पार्टी आरक्षण को 50 प्रतिशत की सीमा से आगे ले जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि 'मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया कि मैं आरक्षण के खिलाफ हूं, लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि- मैं आरक्षण के खिलाफ नहीं हूं।
राहुल गांधी के बयान पर BJP और BSP ने जमकर साधा था निशाना
राहुल गांधी के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया था | बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेश में देश विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाया था | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'राहुल गांधी का बयान क्षेत्रवाद, धर्म और भाषाई मतभेद के आधार पर दरार पैदा करने की कांग्रेस की राजनीति को उजागर करता है| बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा | मायावती ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से साफ है कि उनकी पार्टी सालों से एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।