(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार तड़के तीन दिन के दौरे पर अमेरिका के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वे क्वाड लीडर्स समिट में शामिल होंगे। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा वे दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बातचीत भी करेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले वे 21 सितंबर को डेलवेयर के विलमिंगटन में 'क्वाड लीडर्स समिट' में शामिल होंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। इसमें ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस और जापान के पीएम फुमियो किशिदा भी हिस्सा लेंगे। मोदी तीनों क्वाड नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। पीएम मोदी 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।