न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत, लॉन्ग आइलैंड में भारतीय प्रवासियों को करेंगे संबोधित
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में जोरदार स्वागत हुआ.. होटल पहुंचने पर कई भारतीयों ने पीएम का उत्साह बढ़ाया.. न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में कलाकारों शानदार डांस परफॉर्मेंस दी... पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे.. इसके अलावा प्रधानमंत्री लॉन्ग आइलैंड में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।
अमेरिका के विलिंग्टन में शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ...अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी मेजबानी की...क्वाड समिट के दौरान चारों सदस्य देशों के नेता- पीएम मोदी, जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और जापानी पीएम फुमियो किशिदा एक साथ दिखे...शिखर सम्मेलन के बाद जारी जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया कि क्वाड पहले से कहीं ज्यादा रणनौतिक रूप से एकजुट है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।