(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तीसरे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान पीएम वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह कौटिल्य कॉन्क्लेव का तीसरा एडिशन है कार्यक्रम में दुनिया भर से करीब 150 नेशनल और इंटरनेशनल एजुकेशनिस्ट और पॉलिसी मेकर्स भी पार्टिसिपेट करेंगे...कॉन्क्लेव शाम को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शुरू होगा, यह आय़ोजन 6 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इस साल के कॉन्क्लेव के थीम्स फाइनेंसिंग द ग्रीन ट्रांजिशन, जियो इकोनॉमिक फ्रेगमेंटेशन और इंप्लीकेशन फॉर ग्रोथ, प्रिंसिपल्स फॉर पॉलिसी एक्शन टू प्रिजर्व रेजिलिएंस अमॉग अदर्स है।..जानकारी है कि इस सम्मेलन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री जयशंकर भी शामिल हो सकते हैं, ये आयोजन भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में आर्थिक विकास संस्थान की ओर से किया जाना है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।