अनुपम खेर ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की साझा की याद,अनुपम खेर बोले-'वे दयालु और ईमानदार व्यक्ति..'
(India) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उनका किरदार निभा चुके बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने श्रद्धांजलि दी है। साथ ही द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर बात की है। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अनुपम खेर ने अपनी बातें कही हैं, साथ ही फिल्म के दौरान उनके बारे में जो कुछ भी जाना इस बारे में बात की है।

उन्होंने बताया कि पूर्व पीएम से वे कई बार मिले,वे बहुत ही दयालु स्वभाव के व्यक्ति थे। अनुपम खेर ने कहा कि उन्होंने डॉक्टर मनमोहन सिंह के तरीके के अलावा भी उनकी बहुत सी बातों को जाना है। अनुपम खेर ने कहा कि उन पर फिल्म बनी और रिलीज हुई इस बात से मैं खुश हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।