महोबा में हिट एंड रन का मामला,अनियंत्रित कार सवार ने दुपहिया वाहन को मारी टक्कर
(India) बुंदेलखंड के महोबा जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, नशे में धुत अनियंत्रित कार सवार रईसजादे ने सड़क पर चल रहे आधा दर्जन दो पहिया वाहनों सहित पास से निकल रही एसडीएम की सरकारी गाड़ी में भी टक्कर मार दी | हादसे में महिला लेखपाल सहित कई लोग घायल हो गए | घटना को अंजाम देकर भागने का प्रयास कर रहे रईस जादे को पकड़कर भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी | घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुँची पुलिस ने रईसजादे को हिरासत में लेकर कार कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है,हादसे में घायल महिला लेखपाल सहित तीन लोगों का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराया गया | जहां सभी का इलाज किया जा रहा है......।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।