बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध गिरफ्तार
(India) अभिनेता सैफ अली खान पर उनके निजी आवास में कई बार चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि उसे गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस को खबर आई थी कि आरोपी को आखिरी बार बांद्रा रेलवे स्टेशन पर नजर आया था । इसके बाद से ही उसे पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी गयी थी। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया था कि मुंबई पुलिस ने घुसपैठिए का पता लगाने और साथ ही साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए 20 टीमें बनाई थीं और मुखबिरों के नेटवर्क का भी हेल्प ले रही थी, दरअसल, मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के करीब 33 घंटे बाद संदिग्ध को पकड़ा था |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।