भारतीय हास्य अभिनेता कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी
(India) कॉमेडियन कपिल शर्मा को पाकिस्तान से ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा समेत चार मशहूर हस्तियों को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन धमकी भरे संदेशों में उनके परिवारों और करीबी सहयोगियों को भी निशाना बनाया गया है। साथ-साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए अंबोली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।