(India)
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार को यह जानकारी दी। जौहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर यह जानकारी दी और कहा कि वह इस परिवार को 40 सालों से जानते हैं और इब्राहिम को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म निर्माता ने कहा कि वह इस परिवार को इसके अच्छे दिल के लिए जानते हैं... फिल्में उनकी रगों में दौड़ती हैं... नई पीढ़ी की प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि जौहर ने फिल्म के नाम और अन्य कलाकारों के बारे में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की। इब्राहिम ने इससे पहले जौहर द्वारा निर्देशित 2023 की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनके साथ सहायक के तौर पर काम किया था। जौहर ने कहा कि वह इस परिवार को 40 सालों से जानते हैं और सैफ और अमृता सिंह से लेकर उनकी बेटी सारा अली खान तक सभी के साथ काम करने का शानदार अनुभव रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।