महाकुंंभ पहुंचे विकी कौशल, छावा की रिलीज से पहले इन धार्मिक स्थलों के किए दर्शन
(India) विकी कौशल अपनी फिल्म छावा की रिलीज से एक दिन पहले प्रयागराज पहुंचे। अन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुभ में आस्था की डुबकी लगाई। याद दिला दें, विकी और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा 14 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। विकी भगवान के दर पर माथा टेक रहे हैं और उनसे अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। विकि ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। प्रयागराज जाने से पहले विकी अपनी-एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ गोल्डन टेंपल गए थे। उन्होंने शिरडी के साई बाबा के दर्शन किए थे। इसके साथ ही, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर शिवलिंग की पूजा की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।