(India)
अश्लील कमेंट - सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को फटकार लगाते हुए उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के दिमाग में गंदगी भरी हुई है। रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में माता-पिता पर विवादित टिप्पणी की थी | सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए मुंबई, असम और जयपुर में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि रणवीर इलाहाबादिया ने जो कुछ भी कहा है, वह बेहद शर्मनाक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।