नई दिल्ली: फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर से चूक गई, 'आई एम नॉट ए रोबोट' ने जीता पुरस्कार
(India) अमेरिका के लॉस एंजिल्‍स में 97वें ऑस्‍कर अवॉर्ड समारोह चल रहा है। इस साल समारोह में भारत से केवल एक ही एंट्री थी। यह शॉर्ट फिल्‍म 'अनुजा' थी।
अनुजा को 97वें ऑस्‍कर अवॉर्ड में 'लाइव एक्‍शन शॉर्ट' सीरीज में नामित किया गया था। लेकिन डच फिल्‍ममेकर विक्टोरिया वार्मरडैम और उनके पार्टनर और प्रोड्यूसर ट्रेंट ने अपनी अवास्तविक फिल्‍म 'आई एम नॉट ए रोबोट' के लिए बेस्‍ट लाइव एक्‍शन शॉर्ट का एकेडमी अवॉर्ड जीता। 'आई एम नॉट ए रोबोट' एक साइंस फिक्‍शन फिल्‍म है, जिसे विक्टोरिया वार्मरडैम ने लिखा और निर्देशित किया है।
एडम जे. ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई द्वारा निर्देशित 'अनुजा' नौ साल की जीनियस अनुजा की कहानी है, जिसे अपनी बहन के साथ पढ़ाई और फैक्‍ट्री में काम करने के बीच चुनाव करना पड़ता है। यह फैसला दोनों के भविष्‍य को आकार देने के लिए महत्‍वपूर्ण है। 'अनुजा' फिलहाल नेटफ्लिक्‍स पर चल रही है। दो बार ऑस्‍कर जीतने वाली प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर हैं और हॉलीवुड स्‍टार राइटर मिंडी कलिंग प्रोड्यूसर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।