महाराष्ट्र: नागपुर में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, तीन गिरफ्तार
(India) महाराष्ट्र के नागपुर में एक 35 साल के व्यक्ति की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। गुरुवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि ये घटना रात करीब 10.15 बजे झिंगाबाई टाकली बाजार इलाके में हुई, जब करीब पांच हमलावरों ने सोहेल खान पर हमला किया और उस पर कई बार चाकू से वार किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।