उत्तर प्रदेश: मूक-बधिर नाबालिग लड़की से बलात्कार,मामला दर्ज
(India) उत्तर प्रदेश के रामपुर में बुधवार को 11 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना कोतवाली शाहबाद क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात से लापता लड़की बुधवार सुबह एक खेत में खून से लथपथ मिली। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयपाल सिंह ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बलात्कार पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।